Samsung Galaxy Note 9 के फीचर्स लीक, मिलेगी 4000mAh की बैटरी

अगर आप भी सैमसंग के स्मार्टफोन के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सैमसंग अपने अपकमिंग फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 4000 एमएएच की बैटरी देने वाला है। इस फोन को लेकर रोज नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी नोट 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, वहीं अब नई रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में 6.4 इंच की डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले आई एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग की नॉर्थ अफ्रीका और साउथ अफ्रीका की वेबसाइट पर गैलेक्सी नोट 9 के लिए एक पेज भी बना दिया गया है।

खबर यह भी है कि गैलेक्सी नोट 9, 6 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट में बाजार में आएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होगा।हालांकि अभी तक फोन के लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में