फेस अनलॉक फीचर के साथ Vivo Y71 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 11,000 रुपये से कम

Vivo ने भारत में शुक्रवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y71 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिस्प्ले, पतला बेजल और फेस अनलॉक फीचर है। वीवो वी71 की बिक्री 14 अप्रैल से ऑफलाइन और 16 अप्रैल से ऑनलाइन स्टोर्स से होगी। यह फोन मैटे ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।


Vivo Y71 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
वीवो वी71 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो,  6 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है। फोन कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 3360mAh की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। वीवो वी71 की कीमत 10,999 रुपये है।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप

Excel vlookup solution in hindi