WhatsApp पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो परेशान क्यों हैं, ऐसे भेजिए मैसेज

व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप हैं। केवल भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।व्हाट्सऐप पर हम अपने दोस्तों से दिल खोलकर बातें करते हैं, सेल्फी भेजते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है किसी फ्रेंड से झगड़ा हो गया और उसने व्हाट्सऐप पर आपको ब्लॉक कर दिया हो। ऐसे में व्हाट्सऐप के जरिए उसे मैसेज करना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे अगर आपको किसी ने ब्लॉक भी किया हो तो भी आप उसे मैसेज कर सकेंगे।
सबसे पहले आपको बता दें कि इस ट्रिक को करने के लिए आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। यानी जिसने आपको ब्लॉक किया है, उसके और आपके बीच में एक और दोस्त भी शामिल होगा। इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त की ही मुख्य भूमिका होगी।
सबसे पहले आपका दोस्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में आप होंगे, आपका दोस्त होगा और वह भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है। जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे भी इस ग्रुप में आपको दोस्त एड करेगा।
अब आगे का स्टेप आप भी समझ चुके होंगे। खैर हम आपको बता भी देते हैं। वैसे तो सुनने में यह बड़ा मजाकिया लग रहा है लेकिन ग्रुप बनाने के बाद आपका दोस्त ग्रुप को छोड़ देगा।
अब ग्रुप में आप और आपका वह दोस्त बच गया जिसने आपको ब्लॉक किया है। ऐसे में आप ग्रुप के जरिए अपनी बात रख सकते हैं। ऐसे में अगर दोस्त गर्लफ्रेंड है तो और भी बढ़िया है। आप उसे प्यार से मना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई