Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
शाओमी ने अपना गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क को 8 जीबी रैम के साथ घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। चीन में इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है। हालांकि भारत में इस फोन के आने के बारे में कोई खबर नहीं है। तो आइए जानते हैं रेजर गेमिंग फोन की टक्कर में लॉन्च हुए शाओमी ब्लैक शार्क स्मार्टफोन के बारे में। इस फोन के खासियतों की बात करें तो इसमें वन टच शार्क की, फिंगरप्रिंट सेंसर और गेमिंग के लिए DND मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन के लिए ब्लूटूथ 4.0 वाला एक गेम पैड भी पेश हुआ है जिसमें 150 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 30 घंटे के बैकअप का है, हालांकि इसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा। इसकी कीमत करीब 1,860 रुपये होगी। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। वहीं फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। शानदार बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी, डुअल सिम, क्विक चार्जिंग 3.0, 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5...